16 July, 2024

Dehradun
Regional Centre

|
Visitor

 

 

Visitor

 

श्रीमती द्रौपदी मुर्म

 

 

द्रौपदी मुर्मू (जन्म : 20 जून 1958) भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्पति के रूप में सेवारत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाले जनजातीय समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं। मुर्मू, प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं। वह इस पद को संभालने वाली ओडिशा की पहली व्यक्ति हैं और देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं। मुर्मू भारत की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने 2000 से 2004 के बीच ओडिशा सरकार के मंत्रिमंडल में विभिन्न विभागों में सेवा दी तथा 2018 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।